रेत चोरी के सवाल पर बृजेन्द्र प्रताप ने दिग्विजय सिंह को घेरा, कहा- जो खुद चोर हैं, वह आरोप लगा रहे हैं

होशंगाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर होशंगाबाद पहुंचे. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और रेत चोरी हो रही थी, तब दिग्विजय सिंह को होश नहीं आया. अब आरोप लगा रहे हैं.

अनर्गल बाते कर रहे दिग्विजयः मंत्री
खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो खुद चोर रहे हों, वह दूसरों पर आरोप लगाएं तो यह बहुत ही गलत है. उनकी खुद की आदत चोरी की है. वह दूसरों को भी चोर समझ रहे हैं. खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह का पूरा दर्द सरकार जाने का है, इसलिए वह बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होने होशंगाबाद पहुंचे थे.

digvijay singh letter

दिग्विजय द्वारा बृजेंद्र प्रताप सिंह को लिखा गया पत्र

खनिज मंत्री ने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह के पास कोई ठोस प्रमाण हों, तो बताएं. वरना, गलत आरोप लगाना ठीक नहीं है. दिग्विजय सिंह बहुत सीनियर राजनेता हैं. इस तरह से आरोप बिना प्रमाण के लगाने से बचना चाहिए. दिग्विजय सिंह के 144 करोड़ के रेत घोटाले पर प्रभारी मंत्री ने जवाब दिया कि होशंगाबाद में आरकेटीसी कंपनी का ठेका है और स्टॉक में अनियमितताओं की जांच की जा रही है. कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया गया है. वह केवल स्टॉक की रेत का ही बिक्री कर सकेगी. मामला न्यायालय में है सरकार अपना पक्ष रखेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!