सेंसेक्स 61,000 अंक के पार पहुंचा, रुपया 14 पैसे हुआ मजबूत

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 221 अंक मजबूत होकर फिर 60,500 के स्तर को पार कर गया. मुख्य रूप से आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला. शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान तेजी रही और एक समय यह दिन के उच्चस्तर 60,689.25 अंक तक चला गया था. अंत में यह 221.26 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 60,616.89 अंक पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत मजबूत होकर 18,055.75 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और एसबीआई 4.3 प्रतिशत तक लाभ में रहे. दूसरी तरफ नुकसान वाले शेयरों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक शामिल हैं.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘वित्तीय खासकर प्रमुख बैंकों, आईटी, धातु, दूरसंचार और तेल एवं गैस कंपनियों के वित्तीय नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है. इससे बाजार को गति मिली.’

एशिया के अन्य बाजारों में भारी बिकवाली का रुख रहा. चीन में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण शेयर बाजारों में बिकवाली हुई. शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे और उन्होंने 124.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 73.91 प्रति डॉलर पर पहुंचा

वहीं, घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 73.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.94 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला. कारोबार के दौरान यह 73.83 के उच्चस्तर और 74.0 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 14 पैसे की मजबूती के साथ 73.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.05 प्रति डॉलर था. इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 95.88 रह गया. वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!