MPPEB एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021-2022 : रीजनिंग में उलझते नजर आए अभ्यर्थी

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से जारी है। करीब 12 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन जहां अभ्यर्थियों को इतिहास के प्रश्न मुश्किल नजर आए, वहीं दूसरे तीसरे दिन रीजनिंग के प्रश्नों ने उन्हें खूब उलझाया। भोपाल में परीक्षा देकर निकले एक अभ्यर्थी राहुल मिश्रा ने बताया कि आकृति वाले रीजनिंग के प्रश्नों ने काफी समय लिया। एक अन्य अभ्यर्थी दिवाकर कुमार ने कहा कि मैथ्स और करंट अफेयर्स वाले प्रश्न आसान थे। मैथ्स में शॉर्टकट मेथड आसानी से एप्लाई हो रहे थे। 

इंदौर के परीक्षा केंद्र से निकले मनोज विजयवर्गीय ने कहा कि जिस उम्मीदवार को रीजनिंग के शॉर्टकट जैसे एबीसीडी की नंबरिंग, टेबल्स, स्क्वॉयर, क्यूब रटे होंगे, उनके सवाल आसानी से हल हो गए होंगे। 

परीक्षा में 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे गये थे। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग व विज्ञान के प्रश्न थे।

पैटर्न के हिसाब से सामान्य ज्ञान व तार्किक ज्ञान से 40 अंक, बौद्धिक क्षमता व मानसिक अभिरुचि से 30 अंक और विज्ञान व सरल अंक गणित से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाने हैं। 

पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए अभ्यर्थी प्रश्न नहीं छोड़ रहे हैं। जहां कहीं कयास या अंदाजा है, वह उत्तर दे रहे हैं। सही प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। एग्जाम के बाद आंसर-की भी जारी होगी। आपत्तियां मांगी जाएंगी और उन पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी होगी। कुल वैकेंसी के पांच गुना (जातिवार आरक्षण को ध्यान में रखकर) अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!