अचानक हरिद्वार पहुंच गए पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

हरिद्वार: पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी सोमवार सुबह तड़के अचानक हरिद्वार पहुंचे. सूत्रों के अनुसार हर की पैड़ी पर अपने किसी रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हरिद्वार पहुंचे थे. हालांकि इसकी सूचना किसी को नहीं दी गई. वहीं बताया जा रहा है चन्नी के कार्यक्रम की सूचना पुलिस को भी रात तक नहीं थी. सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी अपने काफिले के साथ हर की पैड़ी पहुंचे.

हरिद्वार पुलिस को भी नहीं चला पता
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हरिद्वार आने के बारे में हरिद्वार के कोतवाली इंचार्ज राकेन्द्र कठैत ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण एक मुख्यमंत्री के तौर पर ना तो उनका कोई प्रोटोकोल आया था और ना ही पहले से कोई जानकारी मिली थी. जब वे हर की पैड़ी पहुंचे तो तब जाकर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पता चला. इसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी.

कांग्रेसियों को भी नहीं लगी भनक
बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का काफिला सोमवार सुबह 6:00 बजे सीधे हर की पैड़ी पर पहुंचा. यहां करीब 1 घंटा काफिला रहा. उसके बाद तुरंत ही चन्नी और उनका काफिला पंजाब के लिए वापस लौट गया. हरिद्वार पहुंचने तक चरणजीत चन्नी के आने की भनक किसी को नहीं लग पाई. पंजाब के सीएम चन्नी का दौरा इतना गोपनीय था कि स्थानीय कांग्रेसियों को भी इसकी जानकारी बिल्कुल नहीं थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!