चकराता, मसूरी, धनोल्टी में बिछी बर्फ की चादर, बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक

देहरादून | पर्यटन स्थल धनोल्टी सहित फल पट्टी क्षेत्र में खूब बर्फबारी हुई है। मसूरी के लालटिब्बा, बुरांशखंडा, सुवाखोली क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चकराता व आसपास के इलाकों में हुए हिमपात से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया है। उधर, लोखंडी में भारी बर्फबारी के बाद रास्तों से लेकर घर-मकान, पेड़-पौधे बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी देखने के लिए क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, कद्दूखाल, काणाताला, जड़ीपाणी, चोपडिय़ाली, सेम-मुखेम और भिलंगना ब्लाक के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी देखने के लिए रविवार को भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है। मौसम के बदले मिजाज का दून के युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। सुबह-सुबह ही युवा पूरी तैयारी के साथ बर्फबारी का मजा लेने के लिए मसूरी, धनोल्टी की ओर निकल गए। मालदेवता की तरफ भी युवा सैर सपाटे पर निकले। इस बीच जगह-जगह चाय की टपरी पर खासकर युवाओं की जमकर भीड़ लगी रही। पर्यटकों ने धनोल्टी पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठाया। भारी बर्फबारी होने के कारण चंबा-मसूरी मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!