न्यूयॉर्क: ब्रॉन्क्स में एक अपार्टमेंट में लगी आग, 9 बच्चों समेत 19 की मौत

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रॉन्क्स में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 9 बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हो गई. आग की घटना में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कम से कम 32 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं, न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट कमिश्नर डैनियल नीग्रो ने कहा कि 32 लोगों को अस्पतालों में भेजा गया है. साथ ही कहा कि हादसे में कम से कम 63 लोग घायल हुए हैं.

सुबह 11 बजे लगी आग

जानकारी के मुताबिक इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में आग सुबह 11 बजे के आसपास लगी. आग लगने के बाद करीब 200 फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. वहीं, मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में हमारे यहां देखी गई ये सबसे भीषण आग की घटना में से एक है. साथ ही कहा कि ये न्यूयॉर्क शहर के लिए एक भयावह और दर्दनाक क्षण है. आग को मूल रूप से संदिग्ध नहीं माना जा रहा है, लेकिन कारणों की जांच की जा रही है

फिलाडेल्फिया में आग लगने से 8 बच्चों समेत 12 की हुई थी मौत

कुछ दिन पहले ही फिलाडेल्फिया में एक घर में आग लगने से आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी. कम से कम आठ लोग आग से बच निकलने में सफल रहे. परिवार के लोगों ने फेसबुक पर दो पीड़ितों की पहचान की है. दोनों बहनें हैं- रोजली मैकडोनल्ड (33) और वर्जीनिया थॉमस (30). वहीं एक हफ्ते पहले अमेरिका के डेनवर में कोलोराडो के जंगल में लगी आग के फैलने से करीब 580 मकान, एक होटल और एक शॉपिंग सेंटर जलकर खाक हो गया.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!