पखांजूर के कसणासुर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने तीनों ग्रामीणों के शव को सड़क पर फेंक दिया और बैनर पोस्टर चिपका कर घटना को अंजाम देने की वजह लिखी। इस बैनर में नक्सलियों ने कि अप्रैल 2018 में कसनासुर और तुमिरगुंडा इलाके में उसके करीब 40 कामरेड मारे गए थे और इस घटना को अंजाम देने के लिए तीन ग्रामीणों ने पुलिस की मुखबिरी की थी। इस वजह से इन तीनों को मारा जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना स्थल का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने कुछ दिन पहले कसणासुर गांव के कुल 6 लोगो का अपहरण किया था, जिनमे से 3 ग्रामीणों की हत्या कर दी गई और तीन को छोड़ दिया। ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज 29 इंडिया।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









