उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओ को भी लगाया जाए एहतियातन डोज : वरुण गांधी

नई दिल्ली| भाजपा सांसद वरुण गांधी कोविड पॉजिटिव हो गए है। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिनों तक पीलीभीत में रहने के बाद वो भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे और 5 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर वरुण ने कहा कि हम कोविड की तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में है। उन्होंने चुनाव आयोग से चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों और चुनावी अभियान में जुटे राजनीतिक कार्यकर्ताओ को भी एहतियातन डोज दिलवाने की मांग की।

वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा , पीलीभीत में 3 दिनों तक रहने के बाद काफी मजबूत लक्षणों के साथ मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं।

कोरोना की तीसरी लहर और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग से मांग करते हुए वरुण ने अपने ट्वीट में आगे कहा, अब हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में है। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओ को भी एहतियातन डोज देनी चाहिए।

आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों – उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक जनसभा, रोड शो, पदयात्रा और नुक्कड़ सभा जैसे चुनावी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके साथ ही आयोग ने कोविड के खतरे को देखते हुए अन्य कई तरह की पाबंदियां लगाई है और सावधानी बरतने के लिए कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किए है।

चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि कोविड दिशा निर्देश नहीं मानने वालों के खिलाफ आयोग कड़ी कार्रवाई करेगा लेकिन चुनावी माहौल और राजनीतिक दलों के इतिहास एवं रवैये को देखते हुए अभी भी कई लोग यह मान रहे हैं कि इन नियमों का पालन करवाना चुनाव आयोग के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!