जनजातीय समाज के विकास के लिए चिंतित रहते थे स्व. प्रकाश काले

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व.प्रकाश त्र्यंबकर राव काले को श्रद्धांजलि दी। समन्वय भवन के सभाकक्ष में हुई श्रद्धांजलि सभा में स्व. काले की सेवाओं का स्मरण किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने स्व. काले के जीवन के प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया। गत 25 दिसंबर को काले का निधन हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्री प्रकाश त्र्यंबकर राव काले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में सुहास भगत भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रकाश त्र्यंबकर काले अनूठे व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जनजातीय समाज के विकास के लिए आजीवन चिंता की। गत 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की कल्पना में भी वे सहभागी थे। प्रदेश में जनजातीय कल्याण के लिए निर्मित करीब डेढ़ दर्जन सूत्र बनाए गए, उनके निर्धारण में भी प्रकाश जी का योगदान रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रकाश जी को जब भी, जो दायित्व दिया गया उसको कैसे संपूर्णता के साथ करें, यह ललक और परिश्रम भावना उनमें विद्यमान थी। जनजातीय समाज के लिए तो वे सदैव तत्पर रहते थे। समाज जीवन में सेवा कार्य के लिए जो उनमें अद्भुत प्रतिभा थी, उसे भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही उनकी सहजता, सरलता और सबको स्नेह करने की अद्भुत क्षमता भी अनोखी थी। उन्होंने समाज हित के लिए कार्य करने की अनेक व्यक्तियों को राह दिखाई। वे अहंकार शून्य और धैर्य से भरे हुए व्यक्ति थे। उनमें उत्साह दिखाई देता था। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रकाश जी कर्मठ स्वभाव के थे। वनवासी संकुल के निर्माण की बात हो या शबरी महाकुंभ की सफलता हो, उनकी विशेष कार्यशैली से यह सब संभव होता था। श्रद्धांजलि सभा में बिहारीलाल और अन्य वक्ताओं ने भी प्रकाश जी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अनेक संस्थाओं के सदस्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!