वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था बदली, कान्हा के भक्त अब ऐसे कर सकेंगे दर्शन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मथुरा जनपद में विश्वविख्यात ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था की गई है। अर्चना सिंह (मंदिर प्रशासक, सिविल जज जूनियर डिवीजन)ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने साथ कोविड की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य है।
सिविल जज द्वारा मंदिर प्रबंधक को जारी आदेश में प्रवेश मार्ग पर कोविड टेस्टिंग डेस्क बनाने के साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात कराने, सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने, मंदिर में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम करने को कहा गया है।

मंदिर से निकासी के लिए गलियों में भीड़ को रोकने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने को कहा है। मंदिर में स्थायी वनवे व्यवस्था कर मंदिर के गेट संख्या 2 व 3 से श्रद्धालुओं को प्रवेश देने के साथ ही गेट संख्या 1 व 4 से निकास की व्यवस्था करने को कहा गया है। गेट नंबर 5 गोस्वामी समाज के लिए आरक्षित रखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!