मुंबई में नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़, दाे व्यवसायी गिरफ्तार

नई दिल्लीः सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट, मुंबई सीजीएसटी जोन से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए व्यापारियों में से एक मेसर्स ओमनीपोटेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड का निदेशक है, जिसने हाल ही में एक सार्वजनिक निर्गम जारी किया है और दूसरा मैसर्स बिटुमैक्स ट्रेडिंग का मालिक है. दोनों संस्थाएं बिटुमेन, डामर, ऑयल शेल और टार सैंड आदि में व्यापार के लिए जीएसटी के साथ पंजीकृत हैं और क्रमशः 20.75 करोड़ रुपये और 11.31 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ी से लाभ उठाने और पारित करने में लिप्त थीं.
ये दोनों फर्म सीजीएसटी अधिनियम 2017 के प्रावधानों के उल्लंघन में, माल या सेवाओं को प्राप्त किए बिना, गैर-मौजूदा फर्म से नकली आईटीसी का लाभ उठा रही थीं. अन्य 12 फर्म ने 38 करोड़ रुपये की नकली आईटीसी का लाभ उठाया. निदेशक और मालिक दोनों को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 69 के तहत धारा 132 के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया. उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, वाशी के समक्ष पेश किया गया. जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
यह ऑपरेशन सीजीएसटी मुंबई जोन द्वारा शुरू किए गए विशेष कर चोरी विरोधी अभियान का एक हिस्सा था. इस विशेष अभियान में, अधिकारियों का एक प्रशिक्षित समूह नकली आईटीसी नेटवर्क और कर चोरी के संभावित मामलों की पहचान करने के लिए डेटा एनालिटिक्स और नेटवर्क विश्लेषण टूल का उपयोग कर रहा है। इस चार महीने पुराने अभियान के दौरान 500 से अधिक कर चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 4550 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता चला है और 600 करोड़ रुपये का कर वसूल किया है.

तीन जनवरी को, ठाणे सीजीएसटी आयुक्तालय के अधिकारियों ने 22 करोड़ रुपये के नकली आईटीसी नेटवर्क चलाने के आरोप में एक पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया था. 5 जनवरी को मुंबई सेंट्रल कमिश्नरी के अधिकारियों ने एक लकड़ी व्यापारी, मैसर्स नूर टिम्बर के मालिक को गैर-मौजूदा संस्थाओं से 5.47 करोड़ रुपये के नकली आईटीसी का लाभ उठाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!