विज्ञापन जगत की जानीमानी हस्ती गर्सन दा कुन्हा का निधन

मुंबई : विज्ञापन जगत की जानीमानी हस्ती एवं बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी गर्सन दा कुन्हा का शुक्रवार को यहां निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. दा कुन्हा ने विज्ञान में स्नातक करने के बाद अपने करियर की शुरुआत प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में एक पत्रकार के रूप में की थी. वह उसके बाद विज्ञापन के क्षेत्र में चले गए. दा कुन्हा एजीएनआई (एक्शन फॉर गुड गवर्नेंस एंड नेटवर्किंग इन इंडिया) सहित नागरिकों से जुड़ी गतिविधियों में लगे कई मंचों के साथ जुड़े थे.

एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी ‘मुंबई फर्स्ट’ ने कहा कि उसे दा कुन्हा के निधन से गहरा दुख हुआ है.दा कुन्हा मुंबई फर्स्ट के गवर्निंग बोर्ड के सदस्य थे. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने याद किया कि दा कुन्हा ने 1992-93 के सांप्रदायिक दंगों से प्रभावित मुंबईवासियों की मदद की थी.

दा कुन्हा ने विज्ञापन उद्योग में 25 साल के अपने कार्यकाल के दौरान लिंटास का नेतृत्व किया, जो उस समय विज्ञापन व्यवसाय में प्रमुख नामों में से एक था. दा कुन्हा उसके बाद सामाजिक क्षेत्र में चले गए और वैश्विक स्थानों पर यूनिसेफ के साथ काम किया.

यूनिसेफ में काम करने के कारण ब्राजील सरकार ने उन्हें 2018 में लातिन अमेरिकी देश में उनकी सेवाओं के लिए ‘ऑर्डर ऑफ रियो ब्रैंको’ से सम्मानित किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!