विदेशों से चंदा ले सकेगी मिशनरीज ऑफ चैरिटी, गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने मदर टेरेसा की संस्था के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लिए विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) का रजिस्ट्रेशन बहाल कर दिया है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद सरकार ने यह फैसला किया.

बता दें पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने देश के करीब 12 हजार से अधिक एनजीओ का एफसीआरए (FCRA) लाइसेंस रिन्यू नहीं करने का फैसला किया था. इस कार्रवाई में मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के लाइसेंस को भी रिन्यू नहीं किया गया था.

सके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बैंक अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया था. उन्होंने ट्वीटर हैंडल से इस बारे में आपत्ति दर्ज कराई थी. तब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि उसने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बैंक खातों को फ्रीज नहीं किया है बल्कि पात्रता की शर्त पूरा नहीं करने के कारण संस्था के एफसीआरए लाइसेंस रिन्यूअल करने से इनकार किया है.

बता दें कि कोई भी संस्था विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (Foreign Contribution Regulation Act ) के तहत विदेशों से चंदा लेती है. यह कानून विदेशी से मिलने वाले डोनेशन को नियंत्रित करता है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी विदेशी चंदा भारत की आंतरिक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डाले. हर पांच साल में इसका रिन्यूअल होता है. इस दौरान संस्थाओं से विदेशी चंदे का हिसाब-किताब मांगा जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!