दिल्ली में कम से कम 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश हुई

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बीती रात अचानक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला . बारिश का जो सिलसिला देर रात से शुरू हुआ वह, हल्की बूंदाबांदी के रूप में अब भी जारी है. इस वजह से मौसम में ठंड और ठिठुरन का अहसास बहुत अधिक हो गया है.

राजधानी में यूं तो शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो गया था, क्योंकि सुबह सुबह ही तेज हवाएं चल रही थी और यह हवाएं सर्दी को और बढ़ाने में मदद कर रहे थे. लोगों को शुक्रवार को भी इन हवाओं की वजह से दिल्ली के असली वाली सर्दी का एहसास होने लगा था. हालांकि दिन में कई बार धूप निकली थी, लेकिन फिर बादल छा जाते थे.

देर रात 12 बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बादल गरजने के साथ-साथ बारिश का तेज दौर भी शुरू हुआ. बारिश सारी रात होती रही. हालांकि, शनिवार सुबह को भी हल्की बूंदाबांदी जारी है. दिन में तेज हवाएं और रात में तेज बारिश के कारण मौसम और सर्द हो गया और दिल्ली वालों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है. सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है.

पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की.

रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. यह शुक्रवार को 182 था.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं. अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!