नेल्सन मंडेला से जुड़ी सामग्री की अमेरिका में नीलामी रुकी

जोहानिसबर्ग : अमेरिका स्थित ‘ग्वेर्नसेज ऑक्शन हाउस’ रोबेन आइलैंड की जेल की उस कोठरी की चाभी की नीलामी रोकने पर सहमत हो गया है, जहां नेल्सन मंडेला ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक रूप से चुना गया पहला राष्ट्रपति बनने से पहले राजनीतिक बंदी के रूप में अपने जीवन के 27 साल बिताए थे.

मंडेला से जुड़ी सामग्रियों समेत चाभी को भी नीलामी के लिए उपलब्ध कराए जाने की बात 22 जनवरी को सामने आई थी, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने हस्तक्षेप किया था. इस चाभी की नीलामी से लाखों पाउंड मिलने की उम्मीद थी.

दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला एवं संस्कृति मंत्री नाथी मथेथवा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विरासत संसाधन कानून के नियमानुसार यह चाभी दक्षिण अफ्रीकी देश की है.

मथेथवा ने इन खबरों की जांच के आदेश दिए कि मंडेला के जेलर क्रिस्टो ब्रांड ने ग्वेर्नसेज को चाभी मुहैया कराई थी. ब्रांड मंडेला के सत्ता में आने के बाद सुलह की कोशिशों के तहत रोबेन आइलैंड पर आने वालों के लिये गाइड का काम करने लगा था.

उन्होंने कहा कि रोबेन आइलैंड की कोठरियों की चाभी अब भी यहीं हैं, तो जांच से यह पता चलेगा कि क्या मंडेला की कोठरी की नकली चाभी बनाई गई थी.

उन्होंने कहा, यह चाभी दक्षिण अफ्रीका के लोगों की है…यह किसी का भी निजी सामान नहीं है.

मथेथवा ने कहा कि रोबेन द्वीप एक राष्ट्रीय स्मारक और राष्ट्रीय संग्रहालय है तथा यूनेस्को ने 1999 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था.

इससे पहले नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि नीलामी के सामान में मंडेला का चश्मा, उनकी मुठ्ठी का कांसे का सांचा, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और संयुक्त राष्ट्र से उन्हें मिली कलम शामिल है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!