आसान नहीं रहा रूमा देवी का सफर, चंदा इकट्ठा कर शुरू किया था काम

राजस्थान के बाड़मेर में जन्मी शिल्पकार रूमा देवी भले ही आज चिर परिचित नाम हों, मगर उनका संघर्ष आसान नहीं रहा. भारत सरकार की नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित रूमा देवी ने बताया कि जब उन्होंने एम्ब्रॉयडरी शुरू की तो परिवार का सपोर्ट भी नहीं मिला. उन्होंने अपने परिवार से अलग कमरा लेकर काम शुरू किया. जब वह बाड़मेर में महिलाओं को साथ जोड़ने की प्रयास करती थी, तो लोग उन्हें अपने घरों में एंट्री नहीं देते थे. मगर उनकी मेहनत रंग लाई.

आज वह सफलता के नये आयाम जोड़ रही हैं. उनके एनजीओ ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के साथ करीब 30 हजार महिलाएं जुड़ी हैं. इसके अलावा उनकी टीम अब देश के अन्य राज्यों में भी महिलाओं को बेहतरीन शिल्प के जरिये लोकल प्रोडक्ट को क्वॉलिटी प्रॉडक्ट बनाने का गुर सिखा रही है

उनकी सफलता की गूंज अमेरिका तक पहुंच चुकी है. रूमा देवी बताती हैं कि उन्हें अपनी शिल्प कला के बारे में बताने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में बतौर गेस्ट बुलाया गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि रूमा देवी सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ी हैं और 17 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी.

रूमा देवी ने अपनी दादी से हस्तशिल्प सीखा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दस महिलाओं के समूह के साथ की थी. इन महिलाओं ने चंदा इकट्ठा कर एक पुरानी सिलाई मशीन खरीदी थी. इनका हुनर देख ग्रामीण विकास में काम कर रहे एक सामाजिक संगठन ने उनकी मदद की.

उन्होंने पहली बार 2010 में दिल्ली में अपने कपड़ों का एग्जीबिशन लगाया. 2016 में राजस्थान हेरिटेज वीक में रूमा देवी ने कपड़ों का पहला फैशन शो आयोजित किया. इसके बाद तो उनका कारवां और बढ़ता गया. उनकी उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने 2018 में उन्हें नारी शक्ति अवॉर्ड से नवाजा. अब वह राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग से राजीविका की ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!