टीनएजर्स के टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर स्कूल की मान्यता रद्द! प्रदेश की ये पहली कार्रवाई

भिंड। जिला प्रशासन ने पूर्व में सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को निर्देश जारी कर 15-18 वर्ष के छात्रों की जानकारी और उनको टीकाकरण के लिए सूचित किए जाने संबंधी आदेश दिया था. टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार और प्रशासन कितना संजीदा है, इस बात का अंदाजा भिंड जिले में हुई कार्रवाई से लगाया जा सकता है. जहां टीकाकरण महाअभियान की समीक्षा के दौरान पाया गया कि ऊमरी स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने टीकाकरण प्रोग्राम में सहयोग नहीं किया है. जिसके बाद स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है.

कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

केंद्र और राज्य सरकारें कोविड-19 के खतरे को देखते हुए टीकाकरण अभियान पर विशेष फोकस कर रही हैं. तीसरी लहर के दौरान बच्चों पर कोरोना के प्रभाव रोकने के लिए तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है, इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस को सूचना मिली कि सेंट्रल एकेडमी स्कूल के संचालकों ने टीकाकरण के लिए बच्चों को सूचित नहीं किया है, न ही अभियान में रुचि दिखाई और बच्चों को भी नहीं बुलाया था, जिसके परिणाम स्वरूप टीकाकरण उम्मीद के अनुरूप नहीं हो सका. इस लापरवाही पर सख्त कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. पूरे प्रदेश में टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर हुई पहली कार्रवाई है.

Recognition of Central Academy School at Umri canceled for negligence in corona vaccination of teenagers

टीनएजर्स के टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर स्कूल की मान्यता रद्द

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: DEO

जिला शिक्षा अधिकारी हरिभवन सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा का समय है, ऐसे में बच्चों पर कोविड के खतरे को देखते हुए टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन सेंट्रल एकेडमी स्कूल ने इसको लेकर घोर लापरवाही बरती है, उन्हें संकुल प्राचार्य से लेकर बीआरसी तक बराबर टीकाकरण के लिए कहते रहे, लेकिन 152 बच्चों के टीकाकरण में कोताही बरती गयी है, जो बर्दाश्त के बाहर है. इसलिए ये कठोर कार्रवाई की गयी है. भविष्य में भी यदि कोई ऐसी लापरवाही दोहराएगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

178 स्कूलों को बनाया गया टीकाकरण केंद्र

मध्यप्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, चूंकि इस उम्र के बच्चे स्कूल या कॉलेज छात्र हैं, ऐसे में भिंड जिले में भी 178 शासकीय स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!