निजी क्षेत्र नहीं चला सकता रेलवे, हम करेंगे सवा लाख नई भर्तियां : रेल मंत्री

लखनऊ: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे को निजी क्षेत्र नहीं चला सकता और इसका कोई निजीकरण नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि रेलवे की व्यवस्था बहुत जटिल है और निजीकरण करना संभव ही नहीं है. तेजस जैसी ट्रेन भी आईआरसीटीसी जैसी सरकारी एजेंसी ही चला रही है.

उन्होंने कहा कि हम रेलवे में रिक्तियों के हिसाब से करीब सवा लाख भर्तियां करने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में रेल विकास को लेकर उन्होंने कहा कि लखनऊ के गोमती नगर और चारबाग के अलावा प्रदेश के करीब 18 से 20 स्टेशनों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा.

स्टेशन ऐसे होंगे जहां पर लोग न केवल ट्रेन पकड़ने जा सकेंगे बल्कि यहां सैर सपाटा भी किया जा सकेगा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रेलमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी रेल विकास योजनाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

गोमती नगर और चारबाग रेलवे स्टेशनों के विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके अलावा भी स्टेशन को ट्रांसफॉर्म करने के लिए 18 से 20 स्टेशनों का विकास किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि ट्रेन का एक्सपीरियंस सुधरे. ट्रेन के लिए नई डिजाइन सोची जा रही है. इस सोच के साथ बोगियों को भी माॅडल बनाने की कोशिश की जा रही है. अप्रैल में इस बोगी का प्रोटोटाइप आ जाएगा. बताया कि हम एक लाख किमी टेस्टिंग करेंगे. ट्रेनों में एयर स्प्रिंग लगाएंगे. इससे यात्री के लिए ट्रेन और आरामदायक हो जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘रेलवे का निजीकरण संभव नहीं है. रेल पटरी, इंजन, स्टेशन, सिंग्नल सबकुछ अलग-अलग हैं. मगर फिर भी जुड़े हुए हैं. हमारी निजीकरण की कोई सोच ही नहीं है. ट्रेन को चलाना प्राइवेट सेक्टर के लिए संभव नहीं है. हम सवा लाख नौकरी देने जा रहे हैं. इसके लिए अब तक एक करोड़ 40 लाख एप्लिकेशन आ चुकी हैं’.

रेल मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल निजीकरण की हवा फैला रहा है. ऐसा होने कुछ नहीं जा रहा. हमारी तेजस जैसी ट्रेनों को भी आईआरसीटीसी चला रही है. आईआरसीटीसी भी एक सरकारी एजेंसी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!