सागर में एक दिन में तीन गुना बढ़ा संक्रमण! परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कोरोना पॉजिटिव

सागर। पिछले दो दिनों से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के बाद नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंच गई है. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज स्टाफ के अलावा परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीएमसी से जारी हेल्थ बुलेटिन में ये आंकड़ा बताया गया है. मंत्री ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है और संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट होने और जांच कराने की सलाह दी है.

कोरोना मरीजों की संख्या में तीन गुना उछाल

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉक्टर सुमित रावत के अनुसार सागर जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 दर्ज की गई है. पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 5 दर्ज की जा रही थी. एक जनवरी से लगातार तीन जनवरी तक रोजाना पांंच पॉजिटिव मरीज ही मिल रहे थे. चार जनवरी को ये आंकड़ा सीधे 15 हो गया, तीन गुना उछाल. परिवहन मंत्री के परिवार के सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई गई है. दो बीएमसी स्टाफ, आर्मी के एमआरसी सेंटर के 4 के अलावा दो और कोरोना पाजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है.

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ट्विटर पर लिखा- कोरोना के लक्षण महसूस होने पर जांच करवायी गयी, जो कोरोना पॉजिटिव आयी है. अतः मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपनी जांच जल्द से जल्द करवाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!