लोहड़ी पर्व की क्या है मान्यता, जानिए मनाने का कारण

हर वर्ष 13 जनवरी के दिन देश के कई इलाकों में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. दिल्ली, पंजाब हरियाणा में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में लोहड़ी पर्व सेलिब्रेट किया जाता है. यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी पर्व नई फसल के तैयार होने के मौके पर खुशी में मनाया जाता है. इस दौरान आग का अलाव लगाकर लोग गीत गाते हैं. गेंहू की बालियों को अर्पित किया जाता है. इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग भांगड़ा करते हैं खूब नाचते-गाते हैं. आइए लोहड़ी के बारे में जानते हैं.

ऐसे मनाते हैं लोहड़ी

लोहड़ी पर्व को लेकर धार्मिक मान्यता हैं. ये फसल की कटाई नवीन अन्न तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है. इस बार 13 जनवरी गुरुवार के दिन यह मनाई जाएगी. इस दिन शाम के वक्त आग जलाते हैं. इसके साथ उसके चारों ओर एकत्र होकर लोग नाचते-गाते हैं. इसके बाद आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की,गुड़ से निर्मित चीजें डालकर परिक्रमा करते हैं. पंजाब में रात के समय मक्के की रोटी सरसों का साग खाया जाता है.

क्या है कथा (Lohri Story)

इतिहासकारों के अनुसार मुगल काल में दुल्ला भट्टी नाम का एक लुटेरा था. मगर दिल से बेहद अच्छा शख्स था. लोगों पर जुल्म अत्याचार करने वालों का विरोध करता था. जब कभी मुगल सैनिक हिन्दू लड़कियों को अगवा करने की कोशिश करते , तो दुल्ला भट्टी उन लड़कियों को आजाद करवाकर हिंदू लड़कों से विवाह कराता था. दुल्ला भट्टी को अच्छे कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं. वे लोहड़ी सेलिब्रेशन के समय गीतों के जरिए याद कर उन्हें धन्यवाद देते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!