दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को देहरादून में की थी रैली

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं. संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और जिसे देखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें. इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं.

अब सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि सीएम केजरीवाल ने सोमवार को उत्तराखंड में एक रैली की थी जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है.

केजरीवाल ने कल देहरादून में की थी रैली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उत्तराखंड में रैली की थी. देहरादून के परेड ग्राउंड में उनकी रैली में भारी भीड़ उमड़ी थी.

आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की देहरादून रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देहरादून रैली की टक्कर का बता रही है.

कितने हुए होंगे संक्रमित : अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे. केजरीवाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड किया था. यहां सिक्योरिटी समेत अनेक लोग उनके संपर्क में आए होंगे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अरविंद केजरीवाल देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे. बीजापुर गेस्ट हाउस में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की मीटिंग ली थी.

मीटिंग के बाद केजरीवाल की रैली हुई थी: बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी की मीटिंग लेने के बाद अरविंद केजरीवाल देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे थे. देहरादून के परेड ग्राउंड में अरविंद केजरीवाल की रैली थी. केजरीवाल ने यहां रैली को संबोधित किया था.

देहरादून में सीएम केजरीवाल के संपर्क में आए लोग और कितने लोगों से मिले होंगे, इससे कोरोना का संक्रमण कितना फैला होगा? फिलहाल यही सबसे बड़ी चिंता का विषय है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!