दुनिया की सबसे छोटी महिला का 33 साल की उम्र में निधन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड एक ऐसी किताब है जिसमें दुनिया भर के ऐसे लोगों का नाम दर्ज है जो सबसे अलग है। किसी ने अपनी काबिलियत पर ये जगह बनाई है तो किसी ने अपनी शारीरिक विशेषताओं की वजह से नाम दर्ज करवाया है। इस किताब में उन्हीं लोगों का नाम शामिल होता है जो आम लोगों से अलग होते हैं। ऐसी ही एक महिला थी, जिनका नाम एलिफ कोकामन था। जिन्होंने अपने छोटे कद के कारण दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। हालांकि, अब ये महिला इस दुनिया में नहीं है। जी हां! एलिफा ने महज 33 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का रिकॉर्ड एलिफा के नाम 1 साल तक था। मिली जानकारी के अनुसार, एलिफा की मौत का कारण निमोनिया बीमारी बनी। इनका लंबे समय तक इलाज चला लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जिसके कारण उन्हें बचाया न जा सका…

एलिफा उस्मानिया के तुर्की में स्थित कादिरली शहर की रहने वाली थी। उनका कद 72.2 सेमी यानी 2 फुट 5 इंच था जिसके कारण उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो पाया। जब उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ तो उन्होंने कहा,’ मैं हमेशा ये उम्मीद करती हूं कि दुनिया एक दिन मुझे पहचान लेगी।’

एलिफा कद में जितनी छोटी थी, उतने ही ऊंचे उनके सपने थे। उनका सपना था कि वो दुनिया के सबसे लंबे इंसान से मिले। उनका यह सपना भी बहुत जल्द पूरा हुआ। गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एक इवेंट में एलिफा को दुनिया के सबसे लंबे इंसान सुल्तान कोसेन से मिलने का मौका मिला।

जिनकी लंबाई 246.5 सेमी है। एलिफा ने कभी भी अपने कद को लेकर शर्मिंदा नहीं हुई। उन्हें खुद पर गर्व था,” वे कहती थी कि मुझे भगवान ने बनाया है, मैं जो हूं उसपे मुझे गर्व है।”

एलिफा की मां हटन के अनुसार, “एलिफा जब तक एक साल की थी तब तक सब कुछ सामान्य था, फिर समस्या बढ़ने लगी क्योंकि एलिफा के कद में सामान्य बच्चों की तरह विकास नहीं हो पा रहा था।” चार साल की उम्र तक इसका कद बढ़ना लगभग रुक सा गया। कई डॉक्टरों से जांच करवाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। एलिफा के बाद 2011 में इस खिताब को अमेरिका के ब्रिजेट जॉर्डन ने अपने नाम किया। जॉर्डन की लंबाई 69 सेंटीमीटर थी, जिनकी जून 2019 में मौत हो गई। वर्तमान समय में भारतीय मूल की ज्योति किसानजी आमगे दुनिया की सबसे छोटी कद की महिला हैं। इनकी लंबाई 62.8 सेमी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!