एलन मस्क ने बेचे 1.22 लाख करोड़ रुपये के शेयर

पिछले दिनों में एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के बहुत सारे शेयर्स बेचे थे। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी कंपनी के करीब 16.4 अरब डॉलर यानी लगभग 1.22 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे। उन्हें करीब 11 अरब डॉलर का फेडरल टैक्स चुकाना है, जिसके लिए उन्होंने कंपनी टेस्ला के शेयर्स बेचे थे। यानी इन पैसों का पहला इस्तेमाल तो टैक्स चुकाने के लिए होगा। टैक्स चुकाने के बाद भी उनके पास करीब 5.4 अरब डॉलर बचेंगे।
फेडरल टैक्स देने के बाद एलन मस्क के पास जो पैसे बचे हैं उनमें से 2 अरब डॉलर का इस्तेमाल है कैलिफोर्निया को अतिरिक्त इनकम टैक्स चुकाने में कर सकते हैं। बता दें कि उस दौरान टेस्ला कई सालों तक कैलिफोर्निया में ही थी, जब उन्हें ऑप्शन्स की इजाजत मिली थी। इन्हीं ऑप्शन्स की वजह से उन पर टैक्स देनदारी बाकी है। अब उन्होंने कंपनी का मुख्यालय और उनका घर दोनों ही टैक्सस में शिफ्ट कर लिए हैं। कैलिफोर्निया को टैक्स चुकाने के बाद भी उनके पास करीब 3.4 अरब डॉलर की रकम बचेगी।

स्पेसएक्स में कर सकते हैं निवेश- यह भी माना जा रहा है कि वह बचे हुए पैसों से तीसरा काम निवेश का होगा। वह अपनी कंपनी स्पेसएक्स में बचे हुए पैसों को निवेश कर सकते हैं। पहले भी देखा गया है कि उन्होंने इक्विटी को बेचकर स्पेसएक्स में पैसे डाले। माना जा रहा है कि वह टेस्ला से कुछ निवेश निकाल कर अपनी कंपनी स्पेसएक्स में लगा सकते हैं। वैसे देखा जाए तो एलन मस्क के लिए यह वक्त बहुत ही शानदार है, जब कंपनी के शेयर्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

कितने शेयरों में की ट्रांजेक्शन

एलन मस्क ने टेस्ला के करीब 10.3 मिलियन शेयर बेचे हैं और उन्हीं दिनों में उन्होंने अपने ऑप्शन्स का इस्तेमाल करते हुए टेस्ला के करीब 22.9 मिलियन अतिरिक्त शेयर खरीद लिए। इन शेयर्स की सेल 11 अलग-अलग दिनों में हुई है जो 8 नवंबर से 28 दिसंबर के बीच बेचे गए। जिन ऑप्शन को बेचा गया वह 13 अगस्त 2022 को एक्सपायर हो रहे थे। ऐसे में उन्हें बेचकर अतिरिक्त शेयर खरीद लेना काफी अच्छा फैसला रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!