तिरुपति बालाजी में दान किये जाते हैं बाल, रोचक है कथा

आप सभी ने देखा होगा भक्त आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी के मंदिर जाते हैं और यहाँ देश के सबसे अमीर माने जाने वाले इस मंदिर में अपने बाल दान कर आते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? शायद नहीं। तो आज हम आपको बताते हैं इस परंपरा के पीछे की पौराणिक कथा।

पौराणिक मान्‍यता के अनुसार इस दान के पीछे का कारण यह है कि भगवान वेंकटेश्‍वर कुबेरजी से लिए गए अपने ऋण को चुकाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां भक्‍त जितनी कीमत के बाल दान करते हैं भगवान उससे 10 गुना ज्‍यादा कीमत आपको धन के रूप में लौटाते हैं। ऐसा भी कहते हैं कि जो भी मनुष्‍य यहां आकर अपने बाल दान करता है उस पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा होती है। केवल यही नहीं बल्कि यहाँ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी मन्‍नत पूरी होने पर अपने केश दान करती हैं।

वहीं मंदिर में बाल दान करने के पीछे एक कहानी और है। इस कहानी के अनुसार प्राचीन काल में एक बार भगवान बालाजी के विग्रह पर चींटियों का पहाड़ बन गया था। तब एक गाय यहां आती थी और चींटियों के पहाड़ पर दूध देकर जाती थी। यह देखकर गाय के मालिक को बहुत गुस्‍सा आया और उसने कुल्‍हाड़ी से गाय के सिर पर वार किया। इस वार से बालाजी को घाव हो गया और उनके बहुत से बाल भी गिर गए थे। तब यहां मां नीला देवी ने अपने बाल काटकर बालाजी के घाव पर रख दिए। जैसे ही नीला देवी ने घाव पर बाल रखे वैसे ही उनका घाव भर गया। इससे प्रसन्‍न होकर नारायण ने कहा कि बाल शरीर की सुंदरता का सबसे प्रमुख हिस्‍सा हैं और देवी आपने मेरे लिए उसका ही त्‍याग कर दिया। अब से जो भी मनुष्‍य मेरे लिए बाल का त्‍याग करेगा, मैं उसकी हर इच्‍छा पूर्ण करूंगा। इसी मान्‍यता के फलस्‍वरूप बालाजी के मंदिर में बालों को दान करने की परंपरा चली आ रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!