ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच फ्लोरोना ने बढ़ाई चिंता, इजरायल में मिला पहला मरीज़

तेल अवीव (इज़रायल): दुनिया पिछले करीब 2 साल से कोरोना वायरस की मार झेल रही है. मौजूदा वक्त में भी ओमीक्रोन और डेल्टा जैसे कोविड-19 के वेरिएंट दुनियाभर की मुश्किल बढ़ाए हुए है. ओमीक्रोन के मामले दुनियाभर के देशों में बढ़ रहे हैं. इस बीच एक नई बीमारी ने दस्तक दी है.

इजरायल में “फ्लोरोना” बीमारी का पहला मामला सामने आया है, जो कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा का दोहरा संक्रमण है. अरब न्यूज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी, जिसमें बताया गया था कि इजरायल में फ्लोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है.

एक इजरायली अखबार के मुताबिक एक गर्भवती महिला में दोहरे संक्रमण का मामला दर्ज किया गया है. दुनिया भर में अपनी तरह का ये पहला मामला बताया जा रहा है. गौरतलब है कि इजरायल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. गुरुवार को इजरायल में कोरोना के लगभग 5,000 नए मामले सामने आए हैं.

इस बीच एक नई बीमारी ने इजरायल के स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग इस नई बीमारी के मिले पहले मामले का अध्ययन कर रहा है. इसलिये अभी तक ये साफ नहीं है कि ये गंभीर बीमारी की वजह बन सकता है या नहीं. बताया जा रहा है एक गर्भवती महिला फ्लोरोना से संक्रमित पाई गई. यह कोरोना और इंफ्लूएंजा का दोहरा संक्रमण है. फिलहाल इस दोहरे संक्रमण के पहले मरीज की जांच गंभीरता से हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि जांच करने पर फ्लोरोना के और भी मामले सामने आ सकते हैं.

गौरतलब है कि इजरायल दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां कोरोना की दो बूस्टर डोज लगाई जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!