साल 2022 में पाना चाहते हैं धन लाभ और सुख-समृद्धि तो करें ये आसान उपाय, दूर होंगी परेशानियां

उज्जैन. ग्रहों की शुभता जहां जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारण बनती है तो वहीं इसके अशुभ फल के कारण हमें जीवन में अनेक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

शुक्र भी नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भौतिक सुख-सुविधाएं और धन-दौलत आदि सभी इसी ग्रह के शुभ फल के कारण प्राप्त होती है। अगर आप भी नए साल यानी 2022 में ये सभी चीजें जैसे धन-दौलत और ऐशो-आराम चाहते हैं तो इसके लिए आगे बताए गए आसान उपाय करें। ये उपाय इस प्रकार हैं.

  1. शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए। व्रत 21 या 31 रखने चाहिए। इसके बाद व्रत का पारण करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से नए साल में आप सुख, सौभाग्य और समृद्धि पा सकते हैं।
  2. धन लाभ के लिए प्रत्येक शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। नए साल में ये उपाय करेंगे तो हर तरह की भौतिक सुख-सुविधाएं आपको प्राप्त होंगी।
  3. शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए दान करें। दान में सफेद वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करें। इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदि का भी दान कर सकते हैं। नए साल में समय-समय पर ये उपाय करते रहें।
  4. जिन लोगों का शुक्र कमजोर है उन्हें हीरा धारण करना चाहिए, यदि हीरा संभव न हो तो शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं। लेकिन इसके पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।
  5. यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो आप अपने साथ रह रही महिलाओं या सभी महिलाओं का सम्मान करें। अपने आसपास सफाई रखें। और इसके साथ ही यदि आप इत्र का प्रयोग करते हैं तो भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!