रायपुर में अभी और सस्ता होगा सरिया, लौह अयस्क की कीमतें 400 रुपये टन सस्ती

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना आशियाना बनाने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है कि आने वाले दिनों में सरिया की कीमतों में और गिरावट आएगी। बताया जा रहा है कि एनएमडीसी ने लौह अयस्क की कीमतों में 400 रुपये टन की गिरावट कर दी है। इसका असर ही सरिया की कीमतों में पड़ने वाला है। एनएमडीसी द्वारा इस साल जुलाई से ही लगातार लौह अयस्क की कीमतों में कमी की जा रही है। लौह अयस्क की कीमत 9,512 रुपये प्रति टन हो गई है। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि इस प्रकार से लौह अयस्क की कीमतों में गिरावट उपभोक्ताओं के साथ ही लौह उद्योगों के लिए भी काफी अच्छा है। इससे सरिया की कीमतों में और गिरावट आएगी।
सीमेंट के दाम भी कम

सीमेंट की कीमतें भी इन दिनों काफी कम है। स्थानीय बाजार में यह 250 से 260 रुपये प्रति बैग बिक रही है। इसके साथ ही रेत, ईंट व गिट्टी की कीमतें भी स्थिर है। वही अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गुरुवार शाम रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 49,300 रुपये और चांदी प्रति किलो 63,200 रुपये रही। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार से दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!