PM Modi ने दिए मंत्रियों को निर्देश, बताया- नए साल पर सभी को क्या करना है

नई दिल्ली: हम सभी नए साल की ओर आगे बढ़ रहे हैं. सभी को नए साल से नई खुशियों की उम्मीद है. ऐसे में पीएम मोदी ने भी अपनी सरकार को नए ढंग से चलाने की उचित व्यवस्था की है और इस साल के आखिरी मंत्रिपरिषद की बैठक में अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा की. पीएम ने एक बैठक कर अपने मंत्रियों को कई दिशा-निर्देश दिए. पीएम ने कहा कि आप अपने मंत्रालय के बारे में जो भी फैसला ले रहे हैं वो जल्दी लें उसको लटकाएं नहीं. पीएम ने मंत्रियों से कहा कि मंत्रालय में क्या नया किया जा सकता है, इसको लेकर नए आईडियाज पर काम करें.

पीएम ने मांगी मंत्रियों की रिपोर्ट
लगभग 6 घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 10 मंत्रियों से उनके विभागों के बारे में जानकारी ली. जानकारी के क्रम में मंत्रियों से पूछा गया कि उनके मंत्रालय की जो भी योजना है, उसकी साल की शुरुआत में और अब साल के अंत मे क्या प्रगति है. इन 10 मंत्रियों में कुछ कैबिनेट स्तर के थे, वही कुछ मंत्री राज्य स्तर के भी थे.

अब बदल गया है मंत्रालयों के काम करने का फॉर्मेट
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने पहले से चले आ रहे ढर्रे को बदल दिया है. अब राज्य मंत्रियों को भी अपने मंत्रालय में अहम भूमिका हो गई है. उनको भी कैबिनेट की छोटी-छोटी कमेटियों में जिम्मेदारी दी जा रही है. इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियो से ये भी पूछा कि मंत्रालय और सरकार के कामकाज को जमीन पर उतारने और लोगों तक पहुंचाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं? गरीब और कमजोर लोगों तक इन योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे, इसके लिए आपने और आपके मंत्रालय ने क्या-क्या कदम उठाएं है?

मंत्रियों को दिए सख्त आदेश
इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पहले की चिंतन बैठकों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने उन चिंतन बैठकों में जो फैसला हुए थे, उसको लेकर मंत्रियो ने क्या-क्या किया, उसकी भी जानकारी मांगी. इसके अलावा पीएम ने ये भी जानना चाहा कि जिन आईडियाज पर पिछली बैठकों में चर्चा हुईं, उसको लेकर मंत्रियो ने अपने मंत्रालय में क्या-क्या किया? पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा मंत्री उस सोच का त्याग करदें जिसमें उन्हें लगता है कि काम पुराने ढर्रे से काम चलता है. पीएम ने आगे कहा कि नए साल में नए आइडियाज के साथ काम करने की जरूरत है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!