सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ के प्रोड्यूसर विजय गलानी का लंदन में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ के प्रोड्यूसर विजय गलानी का बुधवार रात को 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। विजय ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे तीन महीने पहले ब्लड कैंसर के इलाज के लिए भारत से UK पहुंचे थे। वे वहां अपनी फैमिली के साथ बोन मैरो ट्रांस्प्लांट कराने के लिए लंदन गए थे। वहां जाने के कुछ महीने पहले ही उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था।

विजय गलानी एक बहुत ही सफल प्रोड्यूसर थे, जो बॉलीवुड के बिजनेस मॉडल को जानते थे। गलानी कई प्रमुख एक्टर्स के भी काफी करीब थे। एक प्रोड्यूसर के तौर विजय ने ‘सूर्यवंशी’ (1992), ‘अचानक’ (1998) जैसी कई फिल्में की हैं। उन्होंने 2001 में ‘अजनबी’ का निर्माण भी किया था, जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

2010 में गलानी ने सलमान खान की ‘वीर’ को प्रोड्यूस किया था। जिसमें सलमान के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, जरीन खान, सोहेल खान ने भी लीड रोल प्ले किया था। विद्युत जामवाल, श्रुति हासन, जाकिर हुसैन, प्रतीक बब्बर, सचिन खेडेकर और जिशु सेनगुप्ता अभिनीत उनकी आखिरी प्रोडक्शन फिल्म ‘द पावर’ थी। इस एक्शन एंटरटेनर को इस साल 14 जनवरी को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज किया गया था। बता दें कि गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!