बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी पार्क रहेंगे बंद

पटना: कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नए साल पर पार्कों में अधिक भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर सरकार ने सभी पार्कों और उद्यानों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है.

बता दें कि मंगलवार को बिहार में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें, गया जिला में सर्वाधिक 17 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, राजधानी पटना में कोरोना के दस नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 155 हो गई है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 78 हो गई है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

राजधानी पटना में जो 10 नए मामले सामने आए हैं उसमें बालीपाकर की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की शामिल है. बच्ची को छोड़कर सभी 9 संक्रमित वैक्सीनेटेड है जिसमें एक व्यक्ति सिंगल डोज से वैक्सीनेटेड है. वहीं आठ व्यक्ति दोनों डोज से वैक्सीनेटेड है. इसके अलावा पटना में एंटीजन किट से जांच में मंगलवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. जिसमें, पटना के गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल का जांच कैंप भी शामिल है. जहां, एंटीजन किट से जांच कैंप का आयोजन किया गया और 200 जांच में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. सभी पॉजिटिव सैंपल को RTPCR जांच के लिए लैब भेज दिया गया है. RTPCR में पॉजिटिव के बाद ही स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव घोषित करेगा.

बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आरटी पीसीआर की पॉजिटिव रिपोर्ट को ही पोर्टल पर पॉजिटिव रिपोर्ट में अकाउंट किया जाता है. एंटीजन किट के पॉजिटिव रिपोर्ट को आरटी पीसीआर जांच के लिए भेज दिया जाता है. अगर, वहां रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलता है तभी जांच को पॉजिटिव माना जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!