कोविड-19 महामारी के चलते जहां एक ओर देश की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है और चुनौतियों का सामना कर रही हैं वही दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में कामयाब रहा। दिलचस्प बात यह है कि कई मिड कैप -स्माल कैप और पेनी स्टॉक्स हैं जिन्होंने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया और बड़ी संख्या में इस साल मल्टीबैगर शेयर्स सामने आएं। भारत में मल्टीबैगर शेयरों की इस सूची में टाटा कंपनी के कुछ शेयर भी शामिल हैं।
टाटा पावर- टाटा पावर कंपनी के शेयर मूल्य हिस्ट्री के अनुसार, यह स्टॉक लगभग 75 से 215 के स्तर तक बढ़ गया है, जो साल-दर-साल यानी 2021 में 1880 प्रतिशत की वृद्धि के करीब पहुंच गया है। मल्टीबैगर स्टॉक 18 अक्टूबर 2021 को इस साल की क्लोजिंग हाई 257.30 पर पहुंचा था, हालांकि इसके बाद यह स्टॉक मुनाफावसूली के दबाव में भी नजर आया। पिछले 6 महीनों में, इस भारतीय इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को लगभग 75 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
टाटा मोटर्स- टाटा समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य इतिहास से पता चलता है कि इसने साल-दर-साल में लगभग 185 से 465 पहुंचा है। साल 2021 में टाटा मोटर्स के स्टॉक्स ने अपने शेयरधारकों को लगभग 150 प्रतिशत रिटर्न दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक इस साल 17 नवंबर को 530.15 की क्लोजिंग हाई को टच किया था।
टाटा पावर – टाटा पावर कंपनी के शेयर मूल्य हिस्ट्री के अनुसार, यह स्टॉक लगभग 75 से 215 के स्तर तक बढ़ गया है, जो साल-दर-साल यानी 2021 में 1880 प्रतिशत की वृद्धि के करीब पहुंच गया है। मल्टीबैगर स्टॉक 18 अक्टूबर 2021 को इस साल की क्लोजिंग हाई 257.30 पर पहुंचा था, हालांकि इसके बाद यह स्टॉक मुनाफावसूली के दबाव में भी नजर आया। पिछले 6 महीनों में, इस भारतीय इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को लगभग 75 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
टाटा मोटर्स टाटा समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य इतिहास से पता चलता है कि इसने साल-दर-साल में लगभग 185 से 465 पहुंचा है। साल 2021 में टाटा मोटर्स के स्टॉक्स ने अपने शेयरधारकों को लगभग 150 प्रतिशत रिटर्न दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक इस साल 17 नवंबर को 530.15 की क्लोजिंग हाई को टच किया था।
टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड- यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक्स में से एक है जिसने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। साल-दर-साल के समय में, टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर की कीमत 7.8/5 के स्तर से बढ़कर 169.85 प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गई है, जो 2021 में 2000 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज कर रही है।







