केंद्र ने फ्रीज़ किए मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बैंक अकांउट : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

नई दिल्ली. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोबेल पुरस्‍कार प्राप्‍त भारत रत्‍न मदर टेरेसा के संगठन मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित बैंक खातों को शनिवार-क्रिसमस के दिन बंद किए जाने की खबरों पर हैरानी जताई है. हालांकि, उन्‍होंने यह स्‍वीकार किया कि कानून को लागू करना महत्वपूर्ण था और मानवीय प्रयासों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए. लेकिन इसके साथ ही ममता बनर्जी ने केंद्र को फटकार लगाते हुए कहा कि 22000 रोगियों और कर्मचारियों को बिना भोजन और दवाओं के छोड़ दिया.
ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि यह सुनकर स्‍तब्‍ध हूं कि क्रिसमस पर, केंद्रीय मंत्रालय ने मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के भारत में सभी बैंक खातों को बंद (फ्रीज) कर दिया! उनके 22,000 रोगियों और कर्मचारियों को भोजन और दवाओं के बिना छोड़ दिया गया है. जबकि कानून सर्वोपरि है, मानवीय प्रयासों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए. इस संबंध में अभी केंद्र या गृह मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, मिशनरीज ऑफ चैरिटी संगठन के अधिकारियों ने इस समय टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. दरअसल विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम, या एफसीआरए के तहत खोले गए बैंक खातों के फ्रीज होने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं.
इस महीने की शुरुआत में समाचार एजेंसी एएफपी ने कहा था कि गुजरात में पुलिस जांच कर रही है कि क्या मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने अपने आश्रय गृह में लड़कियों को क्रॉस पहनने और बाइबिल पढ़ने के लिए मजबूर किया था. इस बारे में जिला सामाजिक अधिकारी मयंक त्रिवेदी ने एएफपी को बताया था कि उनकी पुलिस शिकायत, बाल कल्याण अधिकारियों और अन्य जिला अधिकारियों की एक रिपोर्ट पर आधारित थी. शिकायत के अनुसार संस्थान के पुस्तकालय में 13 बाइबलें मिलीं और वहां रहने वाली लड़कियों को धार्मिक पाठ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया था. इन आरोपों को मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने खारिज कर दिया है.

मिशनरीज ऑफ चैरिटी, जिसकी स्थापना 1950 में मदर टेरेसा द्वारा की गई थी. वे एक रोमन कैथोलिक नन थी, जो अपने जीवन के अधिकांश समय कोलकाता में रहीं और समाज सेवा का काम करते हुए उन्‍होंने नोबेल शांति पुरस्कार जीता.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!