Income Tax Raid: चौथे दिन भी जारी पीयूष जैन के घर छापेमारी, दीवारों और तहखानों से निकल रहा धन

कन्नौज: इत्र और कंपाउंड व्यापारी पीयूष जैन के घर लगातार चौथे दिन भी डीजीजीआई टीम की छापेमारी जारी है. पैतृक आवास, कारखाना व उनके अन्य घरों की दीवारों व तहखानों से धन निकलने का सिलसिला लगातार जारी है. टीम ने कानपुर के आवास से करीब 180 करोड़ रुपए बरामद किए थे. वहीं सूत्रों की माने तो कन्नौज के पैतृक आवास से 103 करोड़ रुपए व 125 किलो से ज्यादा सोना व अरबों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. टीम को दीवारों व तहखानों से नौ बोरों में नोट भरे मिले है. जबकि करीब 20 बैग सोने से भरे हुए बरामद हुए हैं.

टीम को मकान के अंदर प्लाई की बनी दीवारों में नगदी मिली है. बताया जा रहा है कि मकान में जमीन व दीवारों में छुपी नगदी व सोना को खोजने के लिए एक्सरे मशीन की भी मदद ली जाएगी. सूत्रों के मुताबिक टीम कानपुर व कन्नौज से करीब 280 करोड़ रुपए बरामद कर चुकी है. हालाकिं कन्नौज आवास से मिली रकम व सोने के बारे में टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

क्या है पूरा मामला-शहर के छिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र व कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक आवास पर चौथे दिन भी छापेमारी की कार्रवाई जा रही है. मकान की दीवारों व तहखानों से नगदी व सोना मिलने का सिललिसा लगातार जारी है. मकान के अंदर सुरंगनुमा बनी अलमारियों, तहखानों व लॉकरों को तोड़ा जा रहा है. इसके लिए कटर, गैस बिल्डिंग मशीन समेत अन्य मशीनों का सहारा लिया जा रहा है. टीम को मकान से नौ नोटों से भरे बोरे मिले हैं. साथ ही करीब 20 झोला सोना मिला है.

नोटों की गिनती के लिए चार मशीनों समेत तीन बैंक कर्मी लगाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक छापों के दौरान नगदी व गोल्ड के अलावा बड़ी संख्या में प्रापर्टी के दस्तावेज भी मिल रहे हैं. जिसमें कानपुर में चार, कन्नौज में सात, मुंबई में दो, दिल्ली में एक व दुबई में दो प्रॉपर्टी होने की बात सामने आई है. साथ ही करीब 350 फाइलें, 2700 दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है. वहीं टीम करीब तीन सौ से ज्यादा चाबियां मिली हैं. मकान की दीवारों और फर्श के नीचे सोना व नगदी मिलने की आशंका के चलते एक्सरे मशीन की भी मदद ली जाएगी.

सादगी में रहते थे पीयूष जैन
मोहल्ले वासियों के मुताबिक पीयूष जैन का रहन सहन बहुत ही सादगी भरा है. खुद वह बाइक से चलते थे. हाल ही में 15 साल पुरानी कार बेंचकर एक नई कार खरीदी थी. पीयूष जैन के घर अकूत संपत्ति मिलने से आसपास के लोग भी हौरान हैं. सूत्रों की माने तो पीयूष जैन ने 50 बीघा कृषि भूमि होने की बात टीम को बताई है. फसल को बेचकर रकम को एकत्र किया गया है. टीम जांच पड़ताल में जुटी है.

सिर्फ पांच लाख साल में भरते थे टैक्स
सूत्रों की माने तो जिस पीयूष जैन की घर पर कुबेर का खजाना मिला है. वह साल में केवल सिर्फ पांच लाख रुपए ही रिर्टन फाइल करता था. घर के अंदर मिले नौ ड्रम संदल को का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!