नरोत्तम मिश्रा के अल्टीमेटम के बाद बैकफुट पर सनी लियोनी, सारेगामा ने किया लिरक्स चेंज करने का ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार और वृंदावन के संत समाज के चेतावनी के बाद सारेगामा ने हाल ही में रिलीज हुए विवादास्पद गाने ‘मधुबन में राधिका नाचे’ के बोल बदलने का ऐलान कर दिया है. सारेगामा तीन दिन के अंदर इस गाने को सभी प्लेटफार्म से हटा देगा. इसकी जगह नए शब्दों के गाने को अपलोड कर देगा. इसकी जानकारी सारेगामा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के द्वारा दी है. सारेगामा ने यह भी बताया कि हमने समस्त देशवासियों की भावना का सम्मान करते हुए यह लिरिक्स बदलने का निर्णय लिया है, जिसे हम 3 दिन के अंदर सभी जगह अपलोड कर देंगे.

गाने पर क्या बोले थे नरोत्तम मिश्रा ?
गाना अपलोड होने के बाद लगातार संत समाज इसका विरोध कर रहा था. इसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी वीडियो पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि इस वीडियो में अश्लील ढंग से किए गए सनी लियोनी के डांस से कहीं न कहीं सुनियोजित तरीके से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत की जा रही हैं. उन्होंने कहा था कि यदि 3 दिनों के अंदर इन्होंने माफी नहीं मांगी और वीडियो नहीं हटाया तो विधि विशेषज्ञों से राय लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कुछ विधर्मी हिंदू आस्थाओं को लगातार चोट पहुंचा रहे हैं. राधा मां हमारी भगवान हैं. देश में अलग से राधा के मंदिर हैं. मां राधा की पूजा होती है. शाकिब तोशी अपने धर्म पर भी क्या कोई गीत बना सकते हैं. यह हिंदू धर्म पर चोट जरूर पहुंचा सकते हैं. गृह मंत्री ने सनी लियोनी और शाकिब तोशी को हिदायत देते हुए कहा कि समझें और संभले.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!