काष्ठ आधारित उद्योग लगाना होगा अब आसान:- वन मंत्री डॉ. शाह

भोपाल : प्रदेश में काष्ठ आधारित उद्योगों को स्थापित करने और काष्ठ शिल्पियों को स्व-रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान (विनिमयन) अधिनियम 1984 की धारा 4 में हुए संशोधन को ऐतिहासिक बताया है।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि अधिनियम में किए संशोधन के बाद काष्ठ आधारित व्यवसायिक गतिविधियाँ बढ़ेगी, जिससे सरकार को मूल्य संवर्धन और जी.एस.टी से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सकेगा। निजी क्षेत्रों के किसान वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित होने के साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 30 फीसदी वन भूमि है, जिनमें काष्ठ उत्पादन गतिविधियों से वनवासियों को रोजगार के साथ राज्य सरकार को 800 करोड़ की आय और 160 करोड़ की जी.एस.टी भी प्राप्त होता है।

यह रहेगी छूट

काष्ठ चिरान अधिनियम की धारा-4 में हुए संशोधन के बाद अब 30 से.मी. से कम व्यास के चक्रीय आरा-मशीन के लिए लायसेंस लेना आवश्यक नहीं रहेगा। छोटे शिल्पियों को काष्ठ की फिनीशिंग और फैशनिंग में उपयोग करने के लिए वन विभाग से लायसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। चिरी हुई लकड़ी, बेंत, बाँस, प्लायबुड, विनियर या आयातित लकड़ी इस्तेमाल करने वाले उद्योगों को लायसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही प्र-संस्करण संयत्रों को इस अधिनियम में किए बदलाव के बाद अनुज्ञप्ति लेने की छूट रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!