किस दिशा में रखना चाहिए क्रिसमस ट्री? जानिए इससे जुड़ी मान्यता और वास्तु टिप्स

क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं लगाया जाता बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसका काफी महत्व होता है। अगर आप भी घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो कुछ वास्तु टिप्स का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। आगे जानिए क्रिसमस ट्री की परंपरा और उससे जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स.

क्यों खास होता है क्रिसमस ट्री?
क्रिसमस पर घर-ऑफिस को क्रिसमस ट्री से सजाया जाता है। ऐसा करने के पीछे का कारण ये है कि प्राकृतिक क्रिसमस ट्री को देखकर और उसके आसपास रहने से खुशी महसूस होती है। ये पेड़ प्रकृति के पास होने का एहसास दिलाता है। क्रिसमस ट्री के आसपास मोमबत्ती लगाई जाती है क्योंकि मोमबत्ती का घर में जलाना पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला माना जाता है। क्रिसमस ट्री को रिबन, गिफ्ट और लाइट्स लगाकर सजाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग ट्री पर घंटी भी टांगते हैं। माना जाता है कि घंटी की आवाज नकारात्मकता को दूर करने में असरदार होती है। इस आवाज से खुशी मिलती है।

क्रिसमस ट्री से जुड़े वास्तु टिप्स.

  1. क्रिसमस ट्री को घर में रखने के लिए दिशा ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिसमस ट्री को घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए, यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप क्रिसमस ट्री को उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
  2. वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो आपके घर में प्यार बरकरार रहेगा। क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल और पीला रंग प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है। इससे आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।
  3. वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए और न ही हमें मुख्यद्वार के सामने कोई पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक सकती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर नहीं।
  4. यदि आप घर के अंदर क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार सकारात्मक रूप से बदल देती है। इसे लगाने से गृह-क्लेश जैसी समस्या भी दूर होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    रामनवमी के दिन सोने का मुकुट धारण करेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे राजसी वस्त्र

    राम मंदिर में विराजमान राम की पूजा राजकुमार की तरह की जाती है। वह दशरथ के पुत्र हैं, इसलिए उनकी पूजा राजा की तरह की जाती है। अब चूंकि 6…

    राम नवमी पर कैसे करें भगवान राम की पूजा 

     हिंदू धर्म में भगवान राम को एक आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है. उनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है. इतना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!