आस्ट्रेलिया से गाजियाबाद लौटे परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली: गाज़ियाबाद में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है. जिले में कोरोना के आज 7 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद ज़िले में कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 27 पहुँच गई है. जिनमें से 24 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं, जबकि तीन मरीज़ अस्पताल में भर्ती है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिसंबर में कोरोना के कुल 49 मामले सामने आए हैं. जिसमें से 22 मरीज़ पूरी तरह से स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

गाज़ियाबाद में अब तक कोरोना के कुल 55729 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमे से जून में 324, जुलाई में 65,अगस्त में 26 सितंबर में 18 अक्टूबर में 14 और नवंबर में कोरोना के 6 मामले सामने आए थे. हालांकि आज कोरोनावायरस के 7 नए मामलों में ओमिक्रोन वैरिएंट की किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है. संक्रमित मिले 7 मरीजों में से 4 मरीज हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे थे. ऑस्ट्रेलिया से लौटे परिवार में 81 वर्षीय पुरुष भी शामिल है. अन्य एक मरीज हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से लौटा था. जबकि अन्य दो मरीजों की किसी प्रकार की कोई विदेश से ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है.

वहीं, कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है. स्वास्थ विभाग ने ओमीक्रोन से बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. गाज़ियाबाद के मुख्य चिकितस्या अधिकारी भवतोष शंखधर के मुताबिक भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन्स अनुसार उठाए जा रहे हैं.

ओमीक्रोन के खतरे को मद्देनजर रखते हुए विदेश से आने वाले यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है. जिन देशों में ओमीक्रीन के केस सामने आए हैं वहां से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. टेस्टिंग में भी इजाफा किया गया है, जिले में निगरानी समितियों को भी विशेष तौर पर अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है. जिससे कि विदेश से आने वाले व्यक्ति की सूचना स्वस्थ विभाग को मिल सके.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!