सावधान! आज से भारी पड़ेगा यातायात नियम तोडऩा

दिल्ली। देश में सितम्बर की पहली तारीख से कई बड़े परिवर्तन होने जा रहे हैं। इनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना राशि के कई गुना किये जाने और बैंक खाते से एक करोड़ रुपये से अधिक की निकासी करने पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) जैसे कई बदलाव हो जायेंगे। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि में कई गुना की बढ़ोतरी की गई है। इस नियम से संबंधित विधेयक संसद के पिछले सत्र में ही पारित हुआ था। जुर्माने में बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी हो जायेगी। नये नियमों के अनुसार, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर चालान की राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर पाँच हजार रुपये किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने पर अब 1० हजार रुपये का जुर्माना होगा। पहले यह राशि दो हजार रुपये थी। स्वीकृत गति से तेज वाहन चलाने के मामले में जुर्माना राशि को 5०० रुपये से बढ़ाकर पाँच हजार रुपये किया गया है। आपात सेवा के काम में लगे वाहनों को गुजरने के लिए जगह नहीं देने पर 1० हजार रुपये का दंड भरना होगा।

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर पाँच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने पर एक हजार रुपये जुर्माना और तीन महीने के लिए लाइसेंस जब्त किया जा सकता है। अभी तक इस यातायात नियम उल्लंघन पर मात्र 1०० रुपये दंड देना पड़ता था। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने संबंधी कानूनों को बहुत कठोर बनाया गया है।

चालू वित्त वर्ष के आम बजट में एक वर्ष के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक की नकद निकासी पर दो प्रतिशत टीडीएस का प्रावधान किया गया है। घर खरीदने पर भी ज्यादा टीडीएस चुकाना पड़ेगा। घर खरीदने पर क्लब की सदस्यता और कार पार्किंग जैसी सुविधाओं की मद में भुगतान को संपत्ति की कीमत में जोड़कर कर कटौती नहीं माँगी जा सकती। घर के नवीनीकरण के लिए ठेकेदार अथवा पेशेवर को 5० लाख रुपये से अधिक का भुगतान किये जाने पर पाँच प्रतिशत का टीडीएस अदा करना पड़ेगा।

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग पोर्टल से ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर सेवा कर अदा करना होगा। अब तक 5० हजार रुपये से अधिक के लेनदेन पर खाताधारक के बैंक को आयकर विभाग को सूचित करना होता था। एक सितम्बर से यह नियम भी बदलने जा रहा है। कर विवरणी की जाँच के लिए खाताधारक के बैंक से कम धनराशि वाले लेन-देन के संबंध में भी जानकारी माँगी जा सकती है।

एक सितंबर से बैंक को किसान रिण कार्ड (केसीसी) किसान को 15 दिन क भीतर जारी करना होगा। देश के सबसे बड़े वाणज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक का गृह ऋण भी रविवार से सस्ता हो जायेगा। यदि आप पेटीएम और फोनपे जैसे मोबाइल वैलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) 31 अगस्त तक पूरा करना जरूरी है। अन्यथा मोबाइल वैलेट की अनुमति नहीं होगी।

जीवन बीमा परिपवक्ता की राशि कर योग्य होने पर शुद्ध आय हिस्से का पाँच प्रतिशत की दर से टीडीएस देना होगा। जिन लोगों ने अभी तक आधार नंबर को पैन से नहीं जोड़ा है। आयकर विभाग उन्हें नया पैन जारी करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!