नाटो ने आक्रामकता दिखाई तो रूसी सेना दृढ़तापूर्वक जवाबी कार्रवाई करेगी : पुतिन

मास्को । यूक्रेन को लेकर चल रहे विवाद के बीच रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने ने कहा अगर पश्चिम अपनी ‘आक्रामक’ नीति जारी रखता है, तो उनका देश जवाबी कार्रवाई करेगा। रूस ने यूक्रेन की सीमा पर करीब एक लाख सैनिकों को तैनात कर दिए हैं।
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है। पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्रालय बोर्ड की विस्तारित बैठक में कहा अगर हमारे पश्चिमी सहयोगी अपनी स्पष्ट रूप से आक्रामक नीति जारी रखते हैं, तो हम शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का दृढ़ता से जवाब देने के लिए पर्याप्त जवाबी सैन्य-तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने रोमानिया और पोलैंड सहित रूसी सीमाओं के पास अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणालियों की तैनाती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा हमें रूस की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।
रूसी राष्‍ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूक्रेन में मिसाइलें तैनात करते हैं, तो वे केवल 7 से 10 मिनट में मास्को पहुंचेंगी और अगर वे हाइपरसोनिक हथियार हैं, तो सिर्फ 5 मिनट में पहुंचेंगे। पुतिन ने कहा उन्हें समझना चाहिए कि हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। रूस ने हाल ही में नाटो को एक मसौदा समझौता भेजा है और पश्चिमी देशों के लिए यूरोप में सुरक्षा गारंटी पर अमेरिका को एक मसौदा संधि पर विचार करने के लिए भेजा है।
पुतिन ने कहा रूस सशस्त्र संघर्ष और रक्तपात के खिलाफ है और कूटनीति के माध्यम से मुद्दों को हल करना चाहता है, लेकिन स्पष्ट कानूनी गारंटी होनी चाहिए। पुतिन ने कहा उन्हें अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से यह आश्वासन चाहिए कि नाटो पूर्व की ओर अपना विस्तार नहीं करेगा। इसके साथ ही पुतिन ने यूरोप में बढ़ते तनाव के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया। रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कुछ दिन पहले पहले ही मास्को ने यूक्रेन तथा अन्य पूर्व सोवियत देशों को नाटो की सदस्यता नहीं देने संबंधी मसौदा सुरक्षा दस्तावेज पेश किए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!