फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट, 27-28 को बारिश के आसार

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर कम होने लगा है और ठंड के तेवर भी थोड़े नरम पड़े है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान उमरिया, मंडला, खजुराहों और नौगांव में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।मौसम विभाग ने आज बुधवार 22 दिसंबर 2021 को 6 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 24-25 को दो नए विक्षोभ सक्रिय होने के बाद फिर मौसम बदलेगा और 27 दिसंबर ग्वालियर-चंबल समेत अन्य जिलों में बारिश के आसार है।एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार 21 दिसंबर 2021 को रीवा, उमरिया, छतरपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में शीतलहर चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 14किमी/ घंटा की रफ्तार चलने के आसार है।पिछले 24 घंटे में रीवा, उमरिया, मंडला, मलाजखंड, सिवनी, खजुराहो, खरगोन, खंडवा, नौगांव और ग्वालियर में शीतलहर का प्रभाव रहा।सिवनी में तीव्र शीतलदिन के साथ मलाजखंड, खंडवा, नरसिंहपुर और धार शीतलदिन रहा।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में बांग्लादेश के ऊपर और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक-एक चक्रवातीय गतिविधि के रूप में सक्रिय है, वही दक्षिणी अंडमान सागर में भी एक निम्न दाब एक्टिव है।अगले 48 घंटे बाद 24 और 26 दिसंबर को 2 पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड में राहत मिलेगी और पांच दिन बाद बादल छाने के साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होने के आसार हैं। 27-28 दिसंबर को प्रदेश में बारिश की संभावना है, इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल में देखने को मिल सकता है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश में खजुराहो और पचमढ़ी में न्‍यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। वही नौगांव व उमरिया में न्‍यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, मंडला में 3.5 डिग्री और ग्‍वालियर में 4.1 डिग्री सेल्‍सियस और भोपाल का न्‍यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। बुधवार सुबह इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जानें अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीतलहर चलेगी और फिर दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में 22 से 25 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर तक और जम्मू, कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में शीतलहर की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!