हरियाणा में शीतलहर का सितम! हिसार में 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, जानें प्रमुख शहरों का हाल

हिसार: इन दिनों हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से हरियाणा शीतलहर की चपेट में है. हरियाणा में शीतलहर के चलते तापमान में गिराटव दर्ज की गई है. हिसार का तापमान हरियाणा में सबसे कम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा नारनौल (महेंद्रगढ़) में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. वहीं भिवानी का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बुधवार को सूबे के ज्यादातर जिलों में कोहरे की हल्दी चादर चढ़ी दिखाई दी. जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई. अल सुबह हरियाणा के कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम रही. हरियाणा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विभान ने हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना है.

haryana weather update
हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

जिससे की हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान कम होने से पारा भी जमेगा. मौसम विभाग ने हरियाणा में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है. हरियाणा मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर तक मौसम मिला जुला रहेगा. आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे.

23 दिसंबर को मौसम साफ रहने और 24 को बादल आने की संभावना है. फिलहाल मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बना रहेगा. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमएल खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में 23 दिसंबर के दौरान मौसम खुश्क रहेगा. उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट संभावित है. कोहरे और शीतलहर से एक तरफ आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ किसानों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक गेहूं की फसल इसी मौसम और तापमान में सही तरीके से पकती है. शीतलहर और कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!