पूर्व पत्नी को मिलेंगे 55 करोड़ पाउंड, ब्रिटिश अदालत से सबसे महंगा तलाक

लंदन : दुबई के शासक को तलाक लेने के लिए ब्रिटेन की एक अदालत के आदेश का पालन करना होगा. कोर्ट ने दुबई के शासक शेख मोहम्मद को अपनी पूर्व पत्नी और उनके बच्चों को 55 करोड़ पाउंड का भुगतान करने का आदेश दिया. तलाक समझौते के रूप में में 55 करोड़ पाउंड की राशि ब्रिटिश इतिहास के सबसे महंगे तलाक समझौतों में से एक है.

मंगलवार को उच्च न्यायालय ने कहा कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठी पत्नी, राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा तथा अपने बच्चों 14 वर्षीय अल जलीला और नौ वर्षीय जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत भुगतान करना होगा.

princess haya
राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन (फाइल फोटो)

शासक शेख मोहम्मद की प्रतिक्रिया

तलाक के इस आदेश को चुनौती देना संभव है, लेकिन वित्तीय तलाक के मामलों में इंग्लैंड में अपील किया जाना दुर्लभ ही है. शासक शेख मोहम्मद के प्रवक्ता ने तलाक समझौते के आदेश के बाद कहा कि शासक ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि उनके बच्चों को प्रदान किया जाए. (his children are provided for) प्रवक्ता ने कहा कि अदालत ने वित्त पर अपना फैसला सुनाया है, ऐसे में शासक आगे टिप्पणी करने का इरादा नहीं रखते हैं.

अदालत ने कहा कि बच्चों को प्राप्त होने वाली कुल राशि 29 करोड़ पाउंड से अधिक या कम हो सकती है. यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है जैसे कि वे कितने समय तक जीवित रहते हैं और क्या वे अपने पिता के साथ मेल-मिलाप करते हैं.

पति से भयभीत राजकुमारी हया

न्यायाधीश फिलिप मूर (Judge Philip Moor) ने यह आदेश पारित किया. 47 वर्षीय राजकुमारी हया 2019 में भागकर ब्रिटेन पहुंची थीं और ब्रिटिश अदालतों के माध्यम से अपने दो बच्चों का संरक्षण मांगा था. जॉर्डन के दिवंगत राजा हुसैन की बेटी हया (Princess Haya Bint Al Hussein) ने कहा कि वह अपने पति से ‘भयभीत’ थीं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की खाड़ी अमीरात में जबरन वापसी का आदेश दिया था.

sheikh mohamed princess haya
शेख मोहम्मद और राजकुमारी हया (वीडियो ग्रैब- सौजन्य- एपी)

ब्रिटेन की एक परिवार अदालत के न्यायाधीश ने अक्टूबर में फैसला सुनाया कि शेख मोहम्मद ने कानूनी लड़ाई के दौरान राजकुमारी हया के फोन को हैक करने का आदेश (Princess Haya phone hacking) दिया था. हालांकि, शेख मोहम्मद ने इस आरोप से इनकार किया था. राजकुमारी हया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट (Oxford University graduate princess Haya) हैं. हया को घुड़सवारी का शौक है और वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में जॉर्डन के लिए शो जंपिंग (princess haya show jumping for Jordan) में भाग लिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!