Axis Bank ने सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अमेरिका के सिटी बैंक ने अप्रैल में वैश्विक रणनीति के तहत भारत में अपने उपभोक्ता बैंक कारोबार से अलग होने के लिए अपनी योजना की घोषणा की थी.

सिटी बैंक देश में क्रेडिट कार्ड, खुदरा बैंकिंग, ऋण और धन प्रबंधन जैसी सेवाएं प्रदान करता है. देश में बैंक की 35 शाखाएं हैं और उपभोक्ता बैंक व्यवसाय से लगभग 4,000 लोग जुड़े हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार बैंक के कारोबार का मूल्यांकन लगभग दो अरब डॉलर (13,000 करोड़ रुपये) हो सकता है. उन्होंने बताया कि बैंक का अंतिम मूल्यांकन सभी नियामक मंजूरी मिल जाने के बाद जमा की मात्रा, ग्राहकों, संपत्ति की मात्रा और देनदारियों समेत अन्य मापदंडों के आधार पर किया जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि एक्सिस बैंक के इस बोली को जीतने से उसके बही खाते के आकार का विस्तार होगा और खुदरा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी. इस प्रस्तावित सौदे को लेकर एक्सिस बैंक और सिटी बैंक को भेजे गए ई-मेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं आया.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!