ज्योतिष के अनुसार साल 2022 का उदय वृश्चिक राशि और कन्या लग्न में हो रहा है। आप सभी को बता दें कि साल के शुरुआत में चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा। ऐसा होने के चलते ग्रहों की इस स्थिति से आने वाला साल नौकरीपेशा, नौकरशाह और व्यापार करने वालों के लिए खास होने वाला है। इसी के साथ ज्योतिषों का कहना है कि नया साल शुरू होने के साथ ही कालसर्प योग बना रहा है और इस योग के कारण संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष के मुताबिक साल 2022 का आरंभ होते ही रात 12 बजे के बाद कालसर्प योग बन रहा। ऐसे में विश्व कुंडली में बनने जा रहे कालसर्प योग में राहु की नजर भाग्य स्थान पर है। इसी के साथ केतु, चंद्रमा और मंगल का साथ पराक्रम भाव में बैठा है। ऐसा होने के चलते धरती पर हालात बेहद खराब रहने वाले हैं। केवल यही नहीं बल्कि आसमान से कोई आफत आ सकती है और इसी के साल ही देश को किसी बड़े संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। साल 2022 में सुनामी आने की भी संभावना है।
वहीं ज्योतिष के मुताबिक सेहत के लिहाज से नया साल सामान्य रहने वाला है। लेकिन हाँ बच्चों को बीमारियों से बचकर रहना होगा। वहीं शिक्षा के लिए 2022 मिलाजुला रहने वाला है। लोगों के लिए आर्थिक नजरिए से 2022 खास रहने वाला है। अर्थव्यवस्था के हालात सुधरने वाले हैं।









