MP के डिफॉल्टर मंत्री! गोविंद सिंह राजपूत ने नहीं चुकाया 84 हजार का बिजली बिल, विभाग ने चस्पा की सूची

सागर। कोरोना काल के बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर एक तरफ आम जनता को बिजली कंपनियों और सरकार द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिला कलेक्टर से लेकर प्रदेश के परिवहन मंत्री और सागर शहर के कई रसूखदारों ने बिजली का बिल नहीं भरा है. बिजली कंपनियां भी इन माननीयों से गुजारिश करके थक गई हैं. इसके बाद बिजली कंपनियों ने बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर दी है. जिसमें बिजली का बिल न भरने वालों में प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उनके भाई पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत और जिला कलेक्टर के बंगले का बिजली बिल भी बकाया है. सूची में शहर के कई रसूखदार लोगों का नाम भी शामिल है।

माननीय भी नहीं भरते बिजली का बिल

कोरोना काल के पेंडिंग बिजली बिलों की वसूली के लिए बिजली कंपनियां काफी सख्ती दिखा रही हैं. आम आदमी जहां इनकी सख्ती से परेशान है वहीं माननीयों को जैसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता. बिजली विभाग द्वारा डिफाल्टरों की जो सूची जारी की गई है उसमें प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है. बिजली विभाग ने यह सूची अपने कार्यालय में भी चस्पा कर दी है और बड़े बकायदारों को सूचना भी भेज दी है. इस सूची में शामिल बड़े नामों में गोविंद सिंह के बड़े भाई, कलेक्टर बंगला, एसपी ऑफिस, केंट सीईओ के नाम भी शामिल हैं.

इन पर इतना है बकाया
कलेक्टर बंगला – 11 हजार 455
केंट सीईओ – 24 हजार 700,
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत- 84 हजार 388
गुलाब सिंह राजपूत – 34667
एसपी ऑफिस – 23428।
कमांडेंट 16 वी बटालियन – 18 650 रूपये।

काटे जाएंगे कनेक्शन

विद्य़ुत विभाग के डीई का कहना है कि 67 हजार से ज्यादा उपभोक्ता बिजली का बिल जमा कर चुके हैं. बड़े बकायादारों को फोन और मैसेज के जरिए सूचना दी जा चुकी है. बिल न भरने की स्थिति में कंपनी इन लोगों के बिजली कनेक्शन भी काट सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!