अमेरिका में तेजी से फैल रहा है ओमीक्रोन, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने की वैक्सीन लेने की अपील

अमेरिका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन बड़ी तेजी से फैल रहा है. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि पिछले सप्ताह में अमेरिका में नए कोविड मामलों में 73.2 प्रतिशत हिस्सा ओमीक्रोन वैरिएंट का है. ओमीक्रोन ने पैसिफिक नॉर्थवेस्ट, साउथ और मिडवेस्ट काफी तेजी से पैर पसारे हैं. इन इलाकों में कोरोना संक्रमण के 90 प्रतिशत से अधिक मामले ओमीक्रोन वैरिएंट के हैं. सीडीसी के अनुसार अमेरिका ने महज एक हफ्ते में ही ओमीक्रोन के मामलों में 6 गुना बढ़ोतरी हुई है.

पिछले शुक्रवार को वॉइट हाउस का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वॉइट हाउस प्रवक्ता के अनुसार, इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की जांच भी गई, वह निगेटिव पाए गए. अमेरिका में ओमीक्रोन वैरिएंट के मामलों में उछाल के बीच जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है. वॉइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि देश में टीकाकरण (Vaccination) में तेजी लाई जाएगी. इसके अलावा टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है ताकि संक्रमण फैलने से कुछ हद तक बचाव हो सके. लोगों को टीकाकरण के फायदों के बारे में बताया जा रहा है. कुछ लोग अभी भी टीका लेने से आनाकानी कर रहे हैं, जो कि देश के लिए काफी नुकसान पहुंचा सकता है. मामले बढ़ें तो अमेरिका में सख्त प्रतिबंध फिर से लागू किए जा सकते हैं.

बता दें ओमीक्रोन की पहुंच विश्व के 90 देशों तक हो चुकी है. डब्ल्यूएचओ (WHO) इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न यानी चिंताजनक बता चुका है. भारत में ओमीक्रोन के 174 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. भारत समेत सभी देशों में बूस्टर डोज की मांग हो रही है. माना जा रहा है कि बूस्टर डोज के बाद इसका असर कम हो सकता है. एक्सपर्ट यह आशंका जता रहे हैं कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमीक्रोन इम्यूनिटी को प्रभावित करता है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!