छत्तीसगढ़ के शातिर ठग ने MP में लोगों से ठगे 20 करोड़, जानिए कैसे हड़पता था लोगों की जमा पूंजी

ग्वालियर। छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी करने वाला एक शातिर बदमाश राकेश सोलंकी ग्वालियर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने उसे 20 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है. ठगी करने वाला बदमाश गांव में छिपकर चिटफंड कंपनी चला रहा था और इसी के जरिए लोगों को ठगता था. पांच साल से छत्तसीगढ़ पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद ग्वालियर पुलिस की मदद से इनामी ठग को पकड़ा गया है. बदमाश साल 2015 से मौके से फरार था, जिस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. छत्तीसगढ़ पुलिस को भनक लगी थी की बदमाश ग्वालियर में छिपा बैठा है.

शातिर बदमाश ने 20 करोड़ की धोखाधड़ी की

छत्तीसगढ़ में पांच साल पहले 2016 में सैकड़ों लोगों को कम समय में पैसे दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला बदमाश 20 करोड़ की धोखाधड़ी कर मौके से फरार हो गया था. चिटफंडी कंपनी के आरोपी राकेश सोलंकी को गिरफ्तार करने छत्तीसगढ़ पुलिस ग्वालियर आई थी. ग्वालियर एसपी अमित सांघी से मिलकर सहयोग मांगा. जिसके बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच की एक टीम को छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामले को लेकर पुलिस का बयान

इस मामले में ASP राजेश दंडौतिया का कहना है कि सूचना के अनुसार आरोपी जिले में ही छुपा था. इस पर चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर और ठगी करने वाले बदमाश को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई. जिसके बाद संयुक्त टीम ने थाना करहिया थाने के ग्राम मेहगांव के आरोपी को खेत से पकड़ लिया. करोड़ों का चूना लगाकार फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!