दिल्ली : फ्लैट में मिला कश्मीरी व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में सोमवार को 36 वर्षीय एक व्यक्ति अपने किराए के घर में मृत पाया गया. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में की गई है. राहुल जम्मू-कश्मीर का रहने वाला था और यहां ‘दिल्ली हाट आर्ट गैलरी’ में काम करता था.

पुलिस को संदेह है कि राहुल की गला घोंटकर हत्या की गई है. हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है.

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने कहा, हमें सोमवार सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. पुलिस जब ग्रेटर कैलाश स्थित घटनास्थल पर पहुंची, तो राहुल ठाकुर नाम का एक व्यक्ति फ्लैट के अंदर बेहोश पड़ा मिला.

पुलिस के मुताबिक राहुल अपनी मां अनीता के साथ ग्रेटर कैलाश में किराये के मकान में रहता था. एक महीने पहले ही राहुल ने यह मकान किराये पर लिया था.

पुलिस ने कहा कि मृतक की मां तीन-चार दिन पहले ही अपने पैतृक स्थान जम्मू-कश्मीर के लिए निकली थी. पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने कहा, सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं. घटनास्थल से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और इस मामले की विस्तृत जांच हो रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!