नगालैंड विधानसभा ने AFSPA हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया

नई दिल्ली : नगालैंड के मोन जिले के उटिंग इलाके में कथित तौर पर असम राइफल्स की गोलीबारी में 14 आम लोगों की मौत मामले में नगालैंड विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया. केंद्र से पूर्वोत्तर और विशेष रूप से राज्य से आफस्पा को हटाने की मांग की गई, ताकि नगा राजनीतिक मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूत किया जा सके.

13वीं नागालैंड विधानसभा का दसवां सत्र सोमवार को आयोजित किया गया. एनएलए के सदस्यों ने इस साल 4 दिसंबर को मोन जिले के ओटिंग-तिरू गांव इलाके में मारे गए 14 लोगों की स्मृति और सम्मान में दो मिनट का मौन रखा.

सदन में मांग उठाई कि इस संबंध में माफी मांगी जाए. साथ ही यह आश्वासन भी मांगा कि अमानवीय नरसंहार करने वालों और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर देश के कानूनों को लागू करके न्याय दिया जाएगा.

सदन ने मोन जिले के नागरिकों, जन आधारित संगठनों से जांच एंजेंसियों को सहयोग देने तथा शांति बनाए रखने की भी अपील की. सरकार की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि ‘सदन सभी वर्गों से शांति और न्याय प्रदान करने की दिशा में हमारे सामूहिक प्रयास में लोकतांत्रिक मानदंडों और अहिंसा का पालन करने की अपील करते हुए AFSPA को निरस्त करने की मांग करता है.’

बयान में कहा गया कि ‘नागा लोग लंबे समय से लंबित नगा राजनीतिक मुद्दे का हल चाहते हैं. ऐसे में सदन एक बार फिर वार्ताकारों से अपील करता है- नगा राजनीतिक संवाद जल्द से जल्द एक सम्मानजनक और समावेशी समझौते पर पहुंचकर वार्ता को तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाया जाए.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!