धर्मांतरण की बुराई को समाज में बढ़ने नहीं देना चाहिए : मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

बेलगावी : धर्मांतरण को एक मूक आक्रमण करार देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि इस बुराई को समाज में बढ़ने नहीं दिया जाना चाहिए. कर्नाटक के बेलगावी जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोम्मई ने कहा, ‘हिंदुओं पर अक्सर हमला किया गया, जिसके चलते समय-समय पर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुए. यदि आप अन्य धर्मों के लोगों को अपने आस-पास देखेंगे तो आप उन्हें मूल रूप से हिंदू पाएंगे. भौगोलिक आक्रमण के अलावा देश में धार्मिक आक्रमण हो रहा है, यदि भौगोलिक आक्रमण खुल कर होता है तो धार्मिक आक्रमण धीरे-धीरे होता है.’

विहिप सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योंकि कुछ मिशनरी संगठन धर्मांतरण रोधी विधेयक का विरोध कर रहे हैं और इसे संविधान के खिलाफ बता रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधेयक पेश किया जाएगा क्योंकि धर्मांतरण समाज के लिए खतरा है.

मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण की मूल समस्या का हल करने के लिए विभिन्न मठों के महंतों से धर्मांतरण के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन शुरू करने की अपील की. उन्होंने दवा किया कि 2016 में कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून बनाने का विचार किया था, लेकिन निहित राजनीतिक हितों के चलते उसने ऐसा नहीं किया.

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक मंत्रिमंडिल ने विवादास्पद धर्मांतरण रोधी विधेयक को सोमवार को मंजूरी दे दी और इसे 21 दिसंबर को विधानसभा में पेश किये जाने की संभावना है, आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!